मर्दों की बुरी नजर से बचने के लिए अपने पास रखें ये 8 चीजें
लड़कियों से जुड़े अपराध बलात्कार, यौन शोषण जैसे मामले आए दिन सुनने को मिल रहे हैं। सरकार की तरफ से लड़कियों की सुरक्षा के लिए बहुत सारे कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार द्वारा महिला पुलिस, कड़े कानून और महिला हेल्पलाइन जैसी तमाम कोशिशें की जा रही है लेकिन बावजूद इसके ऐसी घटनाएं वैसी की वैसी हीसुनने को मिल रही हैं लेकिन इन चीजों से राहत पाने के और भी बहुत सारे तरीके हैं। मार्केट में कुछ ऐसी चीज़ें, जिससे लड़कियों को सड़क पर घूमने वाले मनचलों से राहत मिल सकेगी।
1. सेफर
सेफर एक तरह का लॉकेट है, जिसे गले में पहना जा सकता है। इसके पीछे एक चिप लगी है जो आपके स्मार्टफोन से जुड़ी होती है, जिसकी मदद से आप कोई भी 2 मोबाइल नंबर्स पर अपनी लोकेशन भेज सकते हैं। इसी के साथ इसको ऑन करते ही ये चिप आपकी लोकेशन उन नंबर्स पर लगातार भेजती रहेगी। इसे बनाने वाली कंपनी का नाम लीफ है और यह एक भारतीय कंपनी है। इस लॉकेट की कीमत 3500 रुपए है और आप इसे मार्केट से बड़ी आसानी से खींच सकती है।