मेमोरी कार्ड के लिए स्लॉट की भ्ाी सुविधा
तरह-तरह के डेटा को स्टोर करने के काम वायरलेस हार्ड डिस्क ड्राइव आता है। अगर आप चाहें तो यूएसबी केबल के ज़रिए भी कुछ स्टोर कर सकते हैं।
अपने घर पर ऐसे स्टोरेज रखने का फ़ायदा ये है कि घर के अगर कई लोग स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सबके डेटा का बैक अप आप इस पर रख सकते हैं और अगर इस हार्ड डिस्क ड्राइव पर आपने एक मूवी स्टोर कर रखी है तो उसे भी आप अपने वाई-फाई एरिया में स्ट्रीम कर सकते हैं बिना अपने डेटा सर्विस का इस्तेमाल किए।
वायरलेस हार्ड डिस्क पर कभी-कभी मेमोरी कार्ड के लिए स्लॉट भी होता है। इसकी ज़रुरत नहीं है, इसलिए ऐसे स्लॉट वाले हार्ड डिस्क ड्राइव कशायद ही किसी काम का होता है।
हां अगर ऐसा हार्ड डिस्क ड्राइव मिल रहा है जिसकी बैटरी की लाइफ़ थोड़ी ज़्यादा है तो उसे खरीदने की ज़रूर सोचें।
तीन से पांच घंटे तक चार्ज होने के बाद चलने वाली डिवाइस आपकी ज़रूरत के लिए ठीक होनी चाहिए। खरीदते समय इसका ध्यान रखें कि ये डिवाइस यूएसबी केबल से चार्ज हो सकती हो।
ऐसे में आप इसको चार्ज कर सकते हैं और उस समय स्टोरेज के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस्तेमाल करते समय ऐसे फ़ीचर आपके बहुत काम आते हैं।